गन्ने की ये नई तकनीक आपको कर देगी मालामाल जानिए क्या है
भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है जिसमें तरह-तरह की फसले उच्च स्तर पर उगाई जाती है जिसमें गन्ने की खेती भी शामिल है। और गन्ने की खेती करने में भारत दूसरे नंबर पर आता है। और वही बात की जाए उपयोग की तो भी भारत दूसरे स्थान पर ही आता है। यहां तक की गन्ने से बनने वाले चीनी जूस शक्कर गुड़ जैसी चीज़ों को बनाने में भी भारत दूसरे स्थान पर आता है।
भारत में गन्ने की खेती कई प्रकार से की जाती है। किंतु कुछ तकनीक ऐसी भी है। जिससे किसान गन्ने की अधिक पैदावार करके अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से कुछ इसी प्रकार की नई तकनीकों पर प्रकाश डालेंगे।
गन्ना किसानों को गन्ने की खेती करने के लिए सबसे पहले सही मिट्टी का चुनाव करने की आवश्यकता होती है हम आपको बता दें की जल निकासी वाले दो मठ मिट्टी गन्ने की खेती के लिए सर्वोत्तम होती है। लेकिन अलग-अलग जगह पर अलग-अलग मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कि लाल दोमट लेटराइट काली मिट्टी आदि होती हैं। गन्ने की फसल को कई विधि द्वारा बोया जाता है
जैसे ट्रेंच विधि। रिंग पिट विधि /एवं साधारण विधि दोबारा बोया जाता है इनमें से कौन सी विधि सबसे अच्छी एवं फायदेमंद होती है यह सभी जानकारी आपको नीचे की ओर प्राप्त हो जाएगी।

1 गन्ने की साधारण विधि
गन्ने की साधारण विधि का प्रयोग पुराने समय से किया जा रहा है। किंतु वर्तमान समय में इस विधि का प्रयोग कम मात्रा में किसान कर रही हैं। क्योंकि इस विधि द्वारा बोए जाने वाले गन्ने की फसल में अधिक पैदावार नहीं हो पाती है। क्योंकि इस विधि द्वारा बॉय जाने वाले गन्ने के बीच में अधिक दूरी न होने के कारण गन्ने के पौधों को पूरी तरह से हवा नहीं मिल पाती है जिसके कारण गन्ना लंबा और मोटा नहीं हो पाता है । इसीलिए इस विधि द्वारा बोई गई गन्ने की फसल में अधिक पैदावार किस नहीं कर पाते हैं।
2 गन्ने की ट्रेंच विधि
गन्ने की इस विधि द्वारा वर्तमान समय में किसान अधिक मात्रा में कर रहे हैं। इस विधि द्वारा गन्ने की बुवाई करते समय गन्ने के बीच में 3 से 3:50 दूरी बनाकर ही गन्ने की बुवाई की जाती है। इस विधि द्वारा गन्ने की अच्छी पैदावार की जा रही है। इस तकनीक प्रयोग करके गन्ना किसान 120 से 150 प्रति कुंतल एक बीघे के हिसाब से गन्ने की पैदावार कर रहे हैं। और इस नई तकनीक से गन्ना किसानों को अधिक फायदा भी मिल रहा है
3 रिंग पिट विधि
रिंग पिट विधि इस समय बहुत ज्यादा चर्चित है। इस विधि द्वारा भी गन्ना अधिक मात्रा में बोया जा रहा है। इस नई तकनीक से किसान गन्ने की अच्छी पैदावार करके अच्छी आमदनी पा रहे हैं। इस विधि में एक गोल से गड्ढे में गन्ने के दो आंख वाली तने को बोया जाता है। और ऐसा माना जा रहा है कि इस विधि द्वारा एक गड्ढे में उगाए गए गन्ने की मात्रा 80 से 90 प्रति किलो होती है इस नई तकनीक द्वारा गन्ने की पैदावार करके किसान मालामाल हो रहे हैं। इस मैथड द्वारा गन्ने बोने से गन्ने की अधिक लंबाई एवं मोटाई साधारण विधि के द्वारा ज्यादा होती है इस कारण इस नई तकनीक से गन्ना बोने से गन्ने की अधिक पैदावार भी देखने को मिल रही है।