Cane up.in | Caneup | Cane UP | Caneup.in | caneup-in | Cane up.in 2024 25 | Caneup in | caneup Calendar | UP Cane | caneup.in | caneup | caneup.in 2024 25 | enquity caneup | cane up | ganna parchi 2024 25 |
Cane up.in:किसान मेला 2024 किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर! चीनी मिलों से जुड़ी सभी जानकारी और समस्याओं का समाधान एक ही जगह। 30 सितंबर तक घोषणा पत्र भरें और अपने गन्ना सर्वेक्षण डेटा का मिलान करें। मेले में पहुंचे किसानों से कहा गया कि वे 30 सितंबर तक घोषणा पत्र अवश्य भरें। मेले में पहुंचकर अपनी त्रुटियों को ठीक कराएं और सब्सिडी का लाभ उठाएं।
गन्ना किसान मेले में पहुंचकर अपनी सभी कमियों को दुरुस्त करा लें। उन्हें चीनी मिल से संबंधित जो भी जानकारी चाहिए, वह यहां उपलब्ध कराई जा रही है।
समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में पहुंचे किसानों से कहा गया कि वे 30 सितंबर तक घोषणा पत्र अवश्य भर दें। गन्ना सर्वे के दौरान गन्ना पर्यवेक्षकों से भी सर्वे का मिलान करा लें और आंकड़ों की समीक्षा कर संतुष्ट हो जाएं कि कहीं कोई डेटा गलत या छूटा हुआ तो नहीं है। इस अवसर पर कई किसानों ने सदस्यता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि चीनी मिल को अपेक्षित गन्ना आपूर्ति नहीं मिल पाती है। गन्ना किसानों को अधिक से अधिक गन्ना चीनी मिल गेट पर आपूर्ति करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दस दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। किसानों को मेले में पहुंचकर अपनी त्रुटियों का सुधार कराना चाहिए।
Caneup:सभी सुविधाएं ऑनलाइन हैं जानें कैसे
सारी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, इसलिए पहले किसानों को दी जाने वाली पर्चियां खो जाती थीं या किसी दूसरे के हाथ में चली जाती थीं, अब ऑनलाइन होने के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। पूर्व उपसभापति पराग यादव ने कहा कि गन्ना किसान मेले में जाकर अपनी सभी कमियों को दुरुस्त करा लें।
पूर्व उपसभापति यशवंत सिंह ने भी किसानों से अपील की कि वे अपना डाटा सही करा लें, ताकि आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो। पूर्व उपसभापति आनंद उपाध्याय ने कहा कि गन्ना किसान चीनी मिल में आयोजित मेले में सभी बिंदुओं का मिलान करा लें, ताकि सर्वे संबंधी कोई दिक्कत न हो।
अनुदान पर विचार किया जाएगा: त्रिलोकी सिंह
एक चीनी मिल का कमीशन 70 से 80 लाख रुपये होता है। यदि मिल गेट पर किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए मशीनरी, खाद और बीज पर सब्सिडी दी जाए, तभी गेट पर गन्ने की आवक बढ़ सकती है। मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि इस पर विचार कर किसानों को लाभ दिलाया जाएगा। कार्यवाही का संचालन मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने किया।
तीन दिन तक किसान मेले में न जाएं
14, 15 व 16 सितम्बर को सट्टा प्रदर्शनी मेला नहीं लगेगा क्योंकि इन दिनों अवकाश है। इसलिए किसान इन दिनों में न जाएं अन्यथा उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रभारी जीएम राजेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रविन्द्रधर द्विवेदी, राहुल प्रकाश यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह, शैलेन्द्र कुमार मल्ल, रामजतन रामसरीख आदि मौजूद रहे।