UP Ganna Payment Status 2024-25:यूपी गन्ना पेमेंट कैसे चेक करें? upcane.gov.in

Ganna payment kaise dekhe status | UP Ganna Payment Status 2024-25 | गन्ने का पेमेंट कब तक आ गया 2024 | Ganna payment kaise dekhe online | Ganna payment kaise dekhe 2024 | Ganna payment kaise dekhe app | बजाज चीनी मिल गन्ना भुगतान | UP cane payment online UP Ganna Payment

UP Ganna Payment Status 2024-25:उत्तर प्रदेश गन्ना पेमेंट कैसे चेक करें?

Cane UP-जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गन्ना एक नकदी फसल है और हमारे देश में गन्ने का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। राज्य में लगभग 2.27 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर गन्ने का उत्पादन किया जाता है। लेकिन, राज्य के किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान न होना एक बड़ी समस्या है। 

UP Ganna Payment Status 2024-25: यूपी गन्ना पेमेंट कैसे चेक करें? upcane.gov.in

इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने फसल बेचने के 14 दिनों के भीतर चीनी मिलों पर गन्ना किसानों को पूरा भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। यूपी गन्ना भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा एक ऑनलाइन गन्ना पोर्टल (caneup.in) लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से किसान उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं कि आप यूपी गन्ना भुगतान 2024 को कैसे चेक कर सकते है , इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी के गन्ना किसानों के पिछले बकाये का भुगतान करने और गन्ने की फसल का एमएसपी (MSP) बढ़ाने के लिए बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही गन्ना किसानों और चीनी मिलों के बीच गन्ना भुगतान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधिकारिक पोर्टल caneup.in लॉन्च किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से गन्ने की पेराई, उत्पादन, गन्ना पर्चियों, चीनी मिलों आदि का लेखा-जोखा रखा जाता है। इस पोर्टल के आने से गन्ना किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी में काफी कमी आने की संभावना है। 

अगर आपने विभाग की वेबसाइट caneup.in के जरिए सरकारी मंडी में गन्ना बेचा है तो आप इस वेबसाइट के जरिए यूपी गन्ना भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

अगर आप इस साल 2024-25 में अपनी गन्ने की फसल को सरकारी मंडी में बेचना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल गन्ने के भुगतान में कोई देरी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएसपी पर गन्ने की फसल की खरीद शुरू कर दी है, अगर आप अपनी गन्ने की फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं तो caneup.in पर जाकर फसल बेच सकते हैं।

यूपी के किसान जो सरकार द्वारा निर्धारित चीनी मिलों में अपनी फसल बेचते हैं और अब अपने गन्ने के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, वे चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी सागन भुगतान स्थिति 2023 की जांच कर सकते हैं। 

यूपी गन्ना पेमैंट कैसे देखें? 

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगााा:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के जरिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in/upcane.gov.in पर जाना होगा।

  • आपकी स्क्रीन पर caneup.in/upcane.gov.in का होमपेज खुल जाएगा।
    होमपेज पर ‘किसान भाई अपना डाटा देखने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें’ सेक्शन में जाकर “डेटा देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

  • यहाँ ‘डाटा देखने के लिए कैप्चा डाले’ वाले बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करें फिर “View” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद नए पेज पर अपना जिला, चीनी मिल, गांव और उत्पादक के नाम का चयन करें। फिर “View” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • गन्ना भुगतान की स्थिति से संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

FAQs

Q.उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान की जाँच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
  • उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान की जाँच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट caneup.in/upcane.gov.in है।
Q. उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
  • गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है जो है: 1800-121-3203

Leave a Comment